शाहबाद: दिलेर गंज स्थित नवदुर्गा पूजन पंडाल में भक्ति गीतों की धूम रही
मंगलवार को रात 9:30 बजे से मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे तक नवदुर्गा पूजन पंडाल दिलेरगंज में भक्ति गीतों की धुनों पर भक्तगण झूमते हुए नजर आए। क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्तिपूर्ण गीतों पर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। आरती पूजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तमाम कलाकारों ने ग्रुप में प्रस्तुति दी।