शाहबाद: मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता लापता, आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
मझिला थाना क्षेत्र से दवा लेने गई एक विवाहिता को तीन युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए। पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पीड़ित पति के अनुसार उसकी 37 वर्षीय पत्नी 5 सितंबर को घर से टुमुर्की दवा लेने गई थी। उसी समय तीन लोग उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए।