सिरोही: खेड़ा देवी माताजी प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व सांसद लुंबाराम चौधरी शामिल हुए
Sirohi, Sirohi | May 9, 2026 ओडा गांव में आयोजित श्री खेड़ा देवी माताजी प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भाग लेकर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं तथा नव निर्मित भव्य मंदिर का अवलोकन कर माताजी के दर्शन किए। इस अवसर पर साधु-संतों के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।