निज़ामाबाद: गंन्धुई गांव में 16 मई को पीएम नरेंद्र मोदी की होगी चुनावी जनसभा, जायजा लेने हेतु पहुंचे लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंन्धुई गांव में 16 मई को लालगंज लोकसभा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा करने को आ रहे है । और उसी कार्यक्रम की तैयारी बहुत जोरो से हो रही है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जनसभा कार्यक्रम से लोगो में बहुत खुशी बनी हुई है। और वही आज कार्यक्रम स्थल पर लग रहे टेंट व हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है ।