सिकंदरा: अवैध बालू परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर किया गया ज़ब्त
अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत सिकंदरा थाना पुलिस ने खरडीह मानपुर गांव के समीप गुरुवार 2 बजे कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन मालिक और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।