विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गुरुवार को जिले के अफीम किसानों की समस्या को उठाते हुए कहा कि आबकारी विभाग द्वारा हर साल जारी किए जाने वाले डोड़ा चूरा नष्टीकरण के नोटिस को बंद किया जाए. डोडा चूरा का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.