हनुमानगढ़: जंक्शन की भट्टा कॉलोनी में रेलवे द्वारा रास्ता बंद करने के प्रयास पर भड़के वार्डवासी, रेलवे और जनप्रतिनिधि आमने-सामने
जंक्शन क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15 में विवादित भूमि पर स्थित रास्ते को बंद करने के प्रयास को लेकर शनिवार को रेलवे विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। रेलवे विभाग की टीम जैसे ही जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर दीवार निर्माण के जरिए रास्ता बंद करने की तैयारी करने लगी,इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर एकत्रित हो गए।