तिर्वा: कन्नौज के मोचीपुर में बिजली संकट: 11 घंटे के रोस्टर के बावजूद केवल 5 घंटे सप्लाई, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tirwa, Kannauj | Apr 30, 2026 कन्नौज के नेरा क्षेत्र के मोचीपुर गांव में बिजली की भारी समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा जारी रोस्टर में रोजाना 11 घंटे बिजली आपूर्ति दिखायी जा रही है, लेकिन हकीकत में गांव को महज 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे किसानों की फसलें, ख