बीकानेर: उरमूल डेयरी द्वारा मुक्ता प्रसाद में चलाया गया 'दूध का दूध, पानी का पानी' अभियान, दूध के 18 सैंपल हुए फेल
उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बीकानेर उरमूल डेयरी द्वारा "दूध का दूध पानी का पानी" के तहत "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान के तहत बुधवार को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में बूथ लगाकर दूध के सैंपल लिए गए। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि इस दौरान दूध के कुल 22 नमूने लिए गए जिनमें से 18 नमूने फैल हो गए। गुलाटी ने बताया कि यह अभियान जिले भर म