खुरई: संत रविदास वार्ड में तलैया के सामने मैदान में मिला युवक का शव, शराब पीने से मौत की आशंका
Khurai, Sagar | Jul 21, 2025 संत रविदास वार्ड में तलैया के सामने मैदान में शाम लगभग 4 बजे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया, मृतक नगर में पन्नी बीनने का काम करता था, लोगों ने बताया दोपहर लगभग 12 बजे वहीं की शराब दुकान से पीकर मैदान में सो गया फिर नहीं उठा.