खुरई: जगजीवन राम वार्ड में 3 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, बिजली के तार टूटे, वार्डवासियों को जान का खतरा
Khurai, Sagar | Jul 20, 2025 रविवार शाम लगभग 6 बजे जगजीवन राम वार्ड क़ी एक गली में 3 मंजिला मकान के छज्जे टूटकर गिर रहे हैँ जिससे वहां के रहने वालों को जान का खतरा बना हुआ है,छज्जा टूटकर गिरने से बिजली कनेक्शन क़ी केबिलें भी टूट गईं और मीटर उखड़ गए जिससे पानी गिरने पर करेंट भी फ़ैल रहा है, लोगों का कहना है कि उनकी और बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई