खुरई: मुहासा पंचायत में कल होगा उपचुनाव, मतदान केंद्रों पर पहुंची चुनाव सामग्री; 2 केंद्रों पर 1250 मतदाता डालेंगे वोट
Khurai, Sagar | Jul 21, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे मुहासा पंचायत के उप चुनाव की सामग्री निर्वाचन टीम ने मतदान केंद्रों पर भिजवाई जिसका निरीक्षण निर्वाचन शाखा भोपाल के डिप्टी डाइरेक्टर डॉ सुदेश शाक्य ने किया, उन्होंने बताया कि मुहासा पंचायत के उप चुनाव दो मतदान केन्द्रो पर होंगे जिसमें कुल 1250 मतदाता वोट डालेंगे, चुनाव में कुल 5 उम्मीदवार खड़े हुए हैँ. 26 जुलाई को मत गणना होगी।