टिकारी: मैरेज हॉल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 6 जोड़ों को पकड़ा
Tikari, Gaya | May 6, 2026 टिकारी में बुधवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जहां अनुमंडल कार्यालय की चाहरदिवारी से सटे प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में SDM प्रवीन कुंदन व SDPO सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना पर हुई छापामारी में 6 जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मौके से कई मोबाइल फोन, आपतिजनक सामग्री व 3 बाइक बरामद हुई है