डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर तेज रफ्तार कार का कहर, पुराना भोजपुर सर्विस लेन के समीप बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Dumraon, Buxar | Jul 10, 2026 आरा-बक्सर फोरलेन से नीचे उतरते समय पुराना भोजपुर सर्विस लेन पर गुरुवार की रात्रि 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।