सैदपुर: वैवाहिक वर्षगांठ के दिन सड़क हादसे में घायल वार्ड 2 निवासी अधेड़ की आज हुई मौत, टूटी जिंदगी की डोर
सैदपुर नगर निवासी 50 वर्षीय सुनील निगम की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद शनिवार को तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही जहाँ उनके पड़ोसियों, परिचितों और मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिवार में हाहाकार मच गया।