बदनावर: सरकारी स्कूल का नया सत्र हुआ प्रारंभ,बिना गणवेश स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थीगण।
Badnawar, Dhar | Jun 20, 2024 सरकारी स्कूल में बच्चों को मिलने वाली ड्रेस को लेकर असमंजस की स्थिति प्रतिवर्ष बनी रहती है। गतवर्ष भी आधा सत्र बीतने के बाद स्कूली बच्चों को गणवेश मिली थी। नए सत्र के प्रारंभ होने पर,विद्यालय में तिलक लगाकर स्वागत कर विद्यार्थियो का प्रवेश उत्सव मनाया गया। बदनावर ब्लाक में कुल,25000 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते है।