अररिया: जनता दरबार में 38 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश
Araria, Araria | Apr 20, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत समाहरणालय, अररिया स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 38 शिकायतों की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।