फरेंदा: फरेन्दा में युवक को कार से कुचलने का प्रयास, परिजनों ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
फरेन्दा, परसामहन्थ निवासी नागेन्द्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र अमित (20) को पुरानी रंजिश के चलते विक्रान्त अग्रहरी निवासी चौरहिया गोला, आनन्दनगर ने अपनी वैगनआर कार से सेठ पूरन मल जयपुरिया स्कूल के सामने कुचलने का प्रयास किया। घटना में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोपी पर जातिगत गाली और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।