खजनी: सीकरीगंज में वैभव हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च, व्यापारियों ने न्याय और दोषियों को फांसी की मांग की
गोरखपुर के सीकरीगंज में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। सराफा व्यवसायियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की। मार्च के दौरान 'हत्यारों को फांसी दो' के नारे गूंजे। यह कैंडल मार्च सीकरीगंज के मुख्य चौराहे से शुरू हुआ और भुईधर अंडरपास तक पहुंचा।