मंगलवार को करीब 1 बजे नर्मदापुरम कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यों,योजनाओं एवं प्रोजेक्ट की समीक्षा की। कमिश्नर ने नर्मदापुरम संभाग के हरदा,बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह डेवलपमेंट के कार्य एवं प्रोजेक्ट की समीक्षा अनिवार्य रूप से कर लें।