महमूदाबाद: रामपुर मथुरा में मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, डेढ़ सौ मरीजों का हुआ इलाज
ब्लॉक रामपुर मथुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में करीब डेढ़ सौ मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टर पवन मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण किया, जबकि पैथोलॉजी जांच डॉक्टर आशीष कुमार द्वारा की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया गया।