दमोह: बस स्टैंड के पुराने कुएं में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, शव बरामद कर जांच में जुटी पुलिस
Damoh, Damoh | Jul 3, 2026 दमोह बस स्टैंड स्थित पुराने कुएं में शुक्रवार शाम 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान बड़ा पुरा निवासी राज पिता देवराज अहिरवार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।