जानसठ: जानसठ क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चूड़ियाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल को किया सील
जानसठ क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस समय बड़ी कार्यवाही करते हुए एक फर्जी अस्पताल को सील किया है जहां पर सोमवार शाम 5:00 बजे करीब शिकायत सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जैसे ही दस्तावेज खंगाले तो पूरी तरह फर्ज पाया गया बताया जा रहा है कि पहले भी यहां पर इलाज के दौरान अप्रिय घटना हुई थी