तमकुही राज: महान बौद्ध गुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद, जेलर व भिक्षुओं ने की विशेष पूजा
कुशीनगर के बर्मी मंदिर में सोमवार को पूर्व सांसद राजेश पांडेय, जेलर अरुण कुशवाहा और थाईलैंड से आए भिक्षुओं ने भदंत ज्ञानेश्वर महास्थविर को श्रद्धांजलि दी। भिक्षुओं ने विशेष पूजा कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने मौन रखकर गुरुजी को अंतिम प्रणाम किया।