इस्माइलपुर: नगरह निवासी रिटायर्ड आर्मी का जवान लापता पत्नी ने लगायी पुलिस से गुहार
पत्नी सारिका झा का कहना है कि उनके पति लीवर कैंसर से पीड़ित हैं, वे बागडोगरा से नवगछिया के लिए निकले थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया, जिसके बाद उन्होंने रेल पुलिस की मदद से कटिहार, नवगछिया और बरौनी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन अब तक उनके पति विनय कुमार झा का पता नहीं चल पाया है।