ब्यावरा: ब्यावरा सिटी पुलिस ने एटीएम चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Biaora, Rajgarh | May 14, 2026 सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब मामला का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी सुवाहेड़ी गांव निवासी आरोपी जीवन गुर्जर को गिरफ्तार कर आरोपी के पास एक मोटरसाइकिल, एटीएम खोलने की चाबियां, एटीएम मशीन तोड़ने का औजार बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के द्वारा 6 और 7 मई की दरमियानी की रात में एटीएममें तोड़फोड़ की थी।