🚨 ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर मौत—किसान को लाखों का नुकसान
शाहनगर। शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरहाई में रविवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
ग्रामीणों द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार, भैंस गांव में स्थित ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आ गई। मृत भैंस ग्राम निवासी सुंदर लाल तिवारी की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक भैंस मुर्रा नस्ल की थी, जिसकी कीमत लाखों रुपये तक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और तारों की स्थिति पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाना जरूरी है, ताकि पशुओं के साथ-साथ ग्रामीणों की जान भी सुरक्षित रह सके।
भैंस की मौत से किसान सुंदर लाल तिवारी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से घटना की जांच, जिम्मेदारी तय करने और किसान को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
सवाल यही है—अगर विद्युत व्यवस्था की लापरवाही से एक बेजुबान की जान जा सकती है, तो क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा?
#बिजलीविभाग #PannaNews #MPNews #Fotooftheday
#fecebookpost
#foto
Shahnagar, Panna | Aug 23, 2026