हुसैनगंज: फाजिलपुर गांव के दाहानदी में पाँच वर्षीय बालक का मिला शव परिजनों का रोरोकर हुआ बुरा हाल जांच में जुटी पुलिस
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के दाहानदी में बुधवार की संध्या पाँच वर्षीय बालक का उपलाता हुआ शव को ग्रामीणों ने देखा। मृतक बालक की पहचान आंदर थाना के गडार गांव निवासी समी अहमद का 5 वर्षीय पुत्र आसीम अहमद के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हुसैनगंज थाना को दी।