हुसैनगंज: हुसैनगज एमएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज का मनाया गया 86 वां स्थापना दिवस
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एमएस हाईस्कूल सह इण्टर कॉलेज में मंगलवार को हसन इमाम हैदरी की अध्यक्षता में विद्यालय का 86 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पेंटिंग, निबंध, भाषण समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच का संचालन शिक्षक सैयद असगर मेहंदी के द्वारा किया गया।