कानपुर: फजलगंज फायर स्टेशन के सामने झोपड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम 4:00 बजे एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई आग लगने से 15 फीट ऊंची आग की लपटे उठने लगी लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और 45 मिनट की कड़ी मशक्कर के बाद आग पर काबू पाया।