चायल: अमनी लोकीपुर में विद्युत लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस जांच में जुटी, गांव में दहशत का माहौल
कौशाम्बी: चरवा थाना क्षेत्र में अमनी लोकीपुर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन राजकुमार उर्फ राजू (30) पुत्र देवीदीन की हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था। बाद में उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।