गुहला: 31 किग्रा अफीम सप्लायर अशोक घेराया, 5 हजार का इनाम था
Guhla, Kaithal | Oct 12, 2026 2020 में 31 किलोग्राम अफीम बरामदगी मामले का वांछित आरोपी अशोक कुमार सीआईए गुहला ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अशोक पर 5 हजार का इनाम और 4 नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।