बोध गया: बोधगया में होटलों और अस्पतालों का फायर विभाग की टीम ने किया अग्नि सुरक्षा जांच,फायर ऑडिट कराने का दिया सख्त निर्देश
बोधगया में फायर विभाग की टीम के द्वारा होटल,अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया।अनुमंडलीय अग्निशमालय पदाधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार की सुबह 9 बजे बताया कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों,इमरजेंसी निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।कई ऐसे होटल पाए गए जिन्होंने फायर ऑडिट नहीं कराया है।