राजातालाब: जंसा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जंसा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे परमपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।