गिरिडीह: बजटों में फूड प्वाइजनिंग: पानी पुरी खाने से दर्जनों बीमार, एक बच्चे की मौत, अस्पताल में अफरा-तफरी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटों गांव में फूड प्वाइजनिंग से दर्जनों लोग बीमार हो गए। रविवार शाम 6 बजे सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक बच्चे की मौत हो गई।बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।बताया गया कि दिन में पानी पुरी का ठेला गांव में लगा था। जिससे काफी संख्या में लोगों ने पानी पुरी खाया था।