शिवपुरी जिला प्रशासन ने रविवार 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के 2.65 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 2,150 पोलियो बूथ, 56 ट्रांजिट बूथ और 40 मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।