चायल: गिरिया खालसा में अशोक कुमार राठौर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
कौशाम्बी। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपा महामंत्री नितिन पासी के नेतृत्व में चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा में कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।