ऊंचाहार: खोजनपुर गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर, सीएचसी में किया गया भर्ती
ऊँचाहार-संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।खोजनपुर गाँव के धर्मेंद्र 26 वर्ष शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर परिजनों की मदद से युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।