मरवाही: सुशासन तिहार के आखिरी जनसमस्या निवारण शिविर चर्चेड़ी में उमड़ा जन सैलाब, शिविर में आवेदनों का हुआ निराकरण
सुशासन तिहार के आखिरी दिन मरवाही विकासखण्ड के कलस्टर ग्राम पंचायत चर्चेड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जन सैलाब देखने को मिला। इस शिविर में आस-पास के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई।