झालरापाटन: भाजपा की जीत पर झालावाड़ में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी
तीन राज्य में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत के बाद झालावाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा के नेतृत्व में सोमवार शाम 4:00 बजे कार्यकर्ता सांसद कार्यालय पर एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां पार्टी सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।