जन वितरण प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. समय पर राशन नहीं मिलने से जहां हजारों गरीब लाभुक परेशान है वहीं पीडीएस विक्रेताओं को उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर असरगंज प्रखंड के दर्जनों राशन डीलरों ने उपमुख्यमंत्री सहकारी मंत्री सम्राट चौधरी को पार्वती नगर में आवेदन देकर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है.