हज़ारीबाग: एनटीपीसी डीजीएम की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग उठाई
आपको बता दे की हजारीबाग एनटीपीसी केरेडारी कॉल खनन परियोजना के डिस्पैच डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के बाद कर्मचारियों और उनके परिजनों में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। 10 मार्च सोमवार शाम को एनटीपीसी कार्यालय ने , हजारीबाग से कोर्रा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग उठाई और मृतक की पत्नी को अनुकंपा नौकरी देने की अपील की। इस कैंडल मार्च में सैकड़ों एनटीपीसी कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।