दांतारामगढ़: पलसाना में 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन चालक, जिम्मेदार मोन
सीकर के पलसाना कस्बे में शुक्रवार शाम को करीब 2 घंटे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। कस्बे जाम लगना आम बात हो गया है। एक बार जाम लगने के बाद काफी देर तक यातायात बहाल नहीं हो पता है। सूचना के बाद रानोली पुलिस से मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करवाया। समस्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।