कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों ने बालू बेचकर किया विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2024 झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों ने बालू बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी विधायकों का कहना है कि हेमंत सरकार झारखंड की जनता को ठगने का काम कर रही है। उनका कहना है कि NGT की ओर से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक लगा है तो ये मुफ्त में बालू कहां से दे रहे हैं।