दतिया नगर: भांडेर रोड निवासी महिला को दहेज में ₹2 लाख के लिए पति, सास व जेठ ने किया प्रताड़ित, महिला थाने में मामला दर्ज
भांडेर पर रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास और जेठ पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार दोपहर 03 बजे महिला थाना प्रभारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता महिला की शादी 02 मार्च 2024 को झाँसी निवासी पंकज वंशकार के साथ हुई थी।