टेहरोली: बंगरा बंगरी में सफाई कर्मचारी नहीं आने से ग्रामीण परेशान, उफनते नालों से संक्रमण का खतरा
तहसील टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी में सफाई कर्मचारी नहीं आने से नालियां उफान पर हैं और पनप रही गंदगी भी सड़क के बीचों बीच होकर निकल रही है जिसके कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं ग्रामीण कालीचरण ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मौज है कभी काम करने आते नहीं अब हमें तो ऐसा लगता है कि उन्हें सिर्फ नेतागिरी करना है