पूजा के लिए फूल तोड़ कर घर में घुस रही वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। मामला अरेर थाना क्षेत्र के नगवास पंचायत के नवटोली गांव की है। जहां सुबह पांच बजे पूजा के लिए स्व शोभा चौधरी की 70 वर्षीय पत्नी फूल दाई देवी फूल तोड़कर फुलदाली घर में लटका रही थी। इसी दौरान एक सनकी युवक वृद्ध महिला को पीछे से मुंह दबाकर मुंह में साड़ी का पल्लू घुसा दिया और धारदार हथियार स