सागर नगर: एसपी ऑफिस में रोते हुए पहुंची महिला, 8 दिन से लापता पति को तलाशने की लगाई गुहार
SP कार्यालय में सोमवार दोपहर 12 बजे महिला भारती गुप्ता रोते हुए पहुंचीं और अपने लापता पति की तलाश की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके पति अनुराग उर्फ लकी गुप्ता (34) 3 अप्रैल से लापता हैं। वे मेडिकल शॉप पर काम करते थे और कुछ दिनों से गुमसुम थे। घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे।परिजनों ने 5 अप्रैल को मोती नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।