मीनापुर: मीनापुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दंपति को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौक के समीप शिवहर स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे में बेकाबू ट्रैक्टर ने दंपती को कुचल दिया। इसमें मिल्की निवासी 53 वर्षीय तेतरी देवी की मौत हो गई। जबकि 58 वर्षीय पति चंदेश्वर पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चंदेश्वर पंडित को मेडिकल में भर्ती कराया गया है