घुमका पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोटेपार में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब व नगदी बरामद की है। बता दें, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।